भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में छिंदवाड़ा जिले के शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान प्रारंभ जिला पंचायत, आईटीआई और 3 जनपद पंचायतों में आज किया गया साफ-सफाई का कार्य =================================================== अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप छिंदवाड़ा जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक विभाग के सभी शासकीय कार्यालयों में मंगलवार से विशेष सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। आज जिला पंचायत कार्यालय और शासकीय आईटीआई छिन्दवाड़ा तथा जनपद पंचायत हर्रई और जनपद पंचायत बिछुआ के कार्यालय परिसरों के साथ ही प्रत्येक कक्ष में साफ-सफाई का कार्य किया गया। साथ ही जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत तंसरामाल और खैरवाड़ा के कार्यालयों के कक्षों व परिसर एवं मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य किया गया।