22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर नगर पालिका अमरवाड़ा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं I जानकारी देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ने बताया *22 जनवरी को नगर में दो प्रमुख मंदिरों में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की लाइव टेलीकास्ट दिखाई जाएगी I नगरपालिका द्वारा नगर के सभी मंदिरों की साफ सफाई का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है* जिसमें जनप्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं I प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मातेश्वरी मंदिर जगत देव में भजन-कीर्तन के साथ समारोह का लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा I नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा फव्वारा चौक में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपरांत मिष्ठान वितरण किया जाएगा I *नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ने समस्त नगर वासियों से 22 जनवरी के दिन घर के सामने दीपक जलाकर,फटाके फोड़कर दीपावली मनाने और अयोध्या के राम मंदिर उत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह किया है Iविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
