जिले के पी.वी.टी.जी.ग्रामों में निवासरत भारिया जनजाति के लिये मल्टीपरपस सेंटर बनाने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैसवाल नोडल अधिकारी नियुक्त राज्य शासन की जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन के लिये संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का पी.वी.टी.जी.ग्रामों में आगामी 15 जनवरी 2024 तक शत-प्रतिशत सेचुरेशन किया जाना है । इन निर्देशों के परिपालन में जिले के 143 पी.वी.टी.जी.ग्रामों में निवासरत भारिया जनजाति के लिये आंगनवाडी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्कूल आदि के लिये मल्टीपरपस सेंटर बनाये जायेंगे । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा इस कार्य के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये पी.वी.टी.जी. निवासरत ग्रामों में अपने अधीनस्थ अमले के साथ शिविर आयोजित कर 15 जनवरी तक सभी पी.वी.टी.जी. व्यक्तियों के लिये मल्टीपरपस सेंटर खोले जाने के लिये प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिये राज्य शासन को प्रेषित करें।
