अग्निवीर वायु की भर्ती के लिये 17 जनवरी से 6 फरवरी तक होगा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन ================================================ जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु की भर्ती का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के पुरूष व महिला दोनों आवेदक जिनकी आयु 2 जून 2004 से 2 जुलाई 2007 तक हो, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 17 जनवरी से 6 फरवरी 2024 तक होगा और 17 मार्च 2024 से ऑनलाईन परीक्षा प्रारंभ होगी। विस्तृत जानकारी भारतीय वायु सेना की अग्निवीर वायु भर्ती की वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर प्राप्त की जा सकती है।