शासकीय स्वशासी पी.जी.महाविद्यालय छिंदवाड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनभागीदारी समिति शासकीय पी.जी.महाविद्यालय छिंदवाड़ा के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत युवा संवाद कार्यशाला और विद्यार्थियों के लिये एमपीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। युवा संवाद कार्यशाला और प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, एसपी श्री विनायक वर्मा, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भरत घई तथा प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की लोक सेवा आयोग परीक्षा संबंधी जिज्ञासा पर युवा संवाद भी किया गया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अन्य अधिकारी, प्रोफेसर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।