म.प्र.राज्य भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अंगारिया की अध्यक्षता में जुन्नारदेव में प्रधानमंत्री जनमन मिशन के अंतर्गत सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न =================================================== म.प्र.राज्य भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिनेश अंगारिया की अध्यक्षता में आज जिले की जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सर्वे कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई । बैठक में सर्वे कार्य और भारिया जनजाति समुदाय के लोगों से प्राप्त प्रस्तावों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में म.प्र.राज्य भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अंगारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारिया परिवारों के घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करें जिससे भारिया समाज का सामाजिक उत्थान और विकास हो सके । उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर भारिया समाज के लोगों की आवश्यकता के अनुसार उनसे प्रस्ताव प्राप्त कर कार्य योजना तैयार करें जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। बैठक में सभी खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।