पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में 4 जनवरी को युवा संवाद और एमपीपीएससी प्रशिक्षण का होगा शुभारंभ शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आगामी 4 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन किया गया है। साथ ही विद्यार्थियों के लिये एमपी पीएससी प्रतियोगिता परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग और महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियो से उपस्थित रहने की अपील की गई है । शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद ने बताया कि कार्यशाला और प्रशिक्षण का शुभारंभ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, एसपी श्री विनायक वर्मा और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भरत घई द्वारा किया जायेगा। साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्री पार्थ जैसवाल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहकर विद्यार्थिंयों की लोक सेवा आयोग परीक्षा संबंधी जिज्ञासाओं पर युवा संवाद करेंगे ।
