धर्मनगरी अमरवाड़ा में आयोजित हो रहा है त्रि दिवसीय विशाल युवा सम्मेलन धर्मनगरी अमरवाड़ा में ज्ञानदीप उच्च.माध्य. विद्यालय अमरवाड़ा के प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा विराट युवा सम्मेलन का त्रि दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रथम दिन का कार्यक्रम ध्वजारोहण के साथ आरम्भ हुआ इसके पश्चात मुख्य वक्ताओं द्वारा अपने संबोधन से संबोधित किया गया रात्रि कालीन समय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छिंदवाड़ा जिले के समस्त ब्लॉकों से आए स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा धार्मिक गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी इसी क्रम में ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा द्वारा शिव तांडव की प्रस्तुति को सबसे अधिक सराहना मिली तत्पश्चात सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया दिनांक 25 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को सुबह के समय ध्यान योग के पश्चात शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वान जनों द्वारा संबोधित किया जावेगा जिसमें मुख्य रूप से श्री आशीष सिंह जी -युवा प्रकोष्ठ शांतिकुंज हरिद्वार श्री राजेश पटेल जी - शांतिकुंज प्रतिनिधि श्री रमेश तिवारी जी - शांतिकुंज संगीत विभाग *श्री नारायण रघुवंशी जी - शांतिकुंज संगीत विभाग श्री रुद्रगिरी गोस्वामजी - शांतिकुंज संगीत विभाग* द्वारा जनमानस को संबोधित किया जावेगा इसके बाद शाम 6:00 बजे दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है अमरवाड़ा की धर्म प्रेमी जनता से विनम्र आग्रह किया जाता है कि वह इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें कार्यक्रम स्थल- ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाड़ा