ग्राम रमाकोना में क्रिसमस कार्यक्रम हर्षोल्हास एवं उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम में रविदास सभा के हेमराज टांडेकर अन्नाभाऊ साठे स्मृति समिति के नीलम खडसे एवं अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन निर्माण समिति से दिनकर पातुरकर (पत्रकार )उपस्थित थे कार्यक्रम की प्रास्ताविक जानकारी उमेश सोनकर ने रखी बच्चों के लिए आयोजित प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता भाग लेने वाले बच्चों में संध्या सीरसाम प्रथम स्थान, दिव्या द्वितीय अंजलि धुर्वे एवं तृतीय स्थान पर शुभांगी रही जिन्हें पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में बच्चों को नोटबुक्स एवं चॉकलेट्स का वितरण किया गया एवं समाज की कुरीतियों पर जाति व्यवस्था पर एवं वर्तमान परिस्थितियों पर सत्य शोधक समाज संगठन के कृष्णा पहाड़े ने प्रकाश डाला, केक काटकर ईशा मसीह का जन्मदिन मनाया गया ।कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन नीलम खडसे ने किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया ।
