11 जनपदों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 19 दिसंबर को कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 19 दिसंबर को जिले की सातों विधानसभा की 11 जनपद पंचायतों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है । नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैसवाल ने बताया कि आज विधानसभा छिंदवाड़ा की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत सुसरई और पिण्डरईकला, विधानसभा चौरई की जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत बाम्हनवाड़ा और कलकोटी एवं जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत गुमतरा और पाथरी, विधानसभा अमरवाड़ा की जनपद पंचायत अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत पटनिया और बाबई एवं जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत बुढैनाचट्टी और हड़ाई, विधानसभा जुन्नारदेव की जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत खैरवानी, हनोतिया, मोहगांवकिशन और आवरिया एवं जनपद पंचायत तामिया की ग्राम पंचायत डोब और तामिया, विधानसभा परासिया की जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दरबई (लोनीकला) और लीखावाडी (कोल्हूखेडा), विधानसभा सौंसर की जनपद पंचायत सौंसर की ग्राम पंचायत कुड्डम और रामपेठ एवं जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत अर्जुनवाडी और शिकारपुर तथा विधानसभा पांढुर्णा की जनपद पंचायत पांढुर्णा की ग्राम पंचायत बड़चिचोली और हिवरासेनाडवार में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है ।
