अग्रणी जिला प्रबंधक श्री हुकुम चंद्रा ने बताया कि सेवा क्षेत्र दृष्टिकोण के अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत चौरई में 12 दिसंबर को शाम 4 बजे से विकासखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में सितंबर तिमाही 2023 की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।