जिले में शीत ऋतु में ठंड के दृष्टिगत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपालन में आयुक्त नगर पालिक निगम श्री राहुल सिंह राजपूत द्वारा छिन्दवाड़ा नगर के बस स्टैंड स्थित मानसरोवर कॉम्पलेक्स, रेलवे स्टेशन, जगन्नाथ स्कूल के पास रैन बसेरा, कलेक्ट्रेट स्थित रैन बसेरा आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इन अलावों से लोगों का ठंड से बचाव हो रहा है। इसके अलावा जिले के अन्य नगरीय निकायों में भी ठंड से बचाव के लिये अलाव की व्यवस्था की गई है।