छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पोला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक-20 रेलवे रैक पॉइंट पातालेश्वर में रहने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के श्री मोहन मर्सकोले के घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ जमीन पर बैठकर सादा भोजन किया। इस अवसर पर श्रीमती मर्सकोले ने अपने हाथों से मुख्यमंत्री श्री चौहान को भोजन कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोजन में मक्के की रोटी, बाजरे की रोटी, ज्वार की रोटी, भिंडी की सब्जी, टमाटर की चटनी आदि का स्वाद चखा।
