समाज में व्याप्त अंधश्रद्धा को दुर करने कारगर साबित होगा गुर्वेजी की डायरी का प्रसारण मोबाइल वाणी पर नियमित रुप से गुर्वेजी की डायरी सप्ताह के हर रविवार शाम को प्रसारित हो रही है ।हर सप्ताह एक नये विषय के साथ समाज में व्याप्त अंधश्रद्धा को दुर करने के लिए आसान व सरल भाषा में कार्यक्रम लेकर गुर्वेजी आ रहे हैं । इस सप्ताह भी गुर्वेजी ने क्या है ? वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय लेकर श्रोताओं के बीच में आए हैं । और उनका यह प्रयास समाज से अंधश्रद्धा समाप्त करने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।
