आकाशवाणी से प्रसारित,शिक्षक मनीष तारण का नशा मुक्ति अभियान काव्य पाठ अमरवाड़ा - शिक्षा समाज एवं साहित्य के क्षेत्र में अग्रसर अमरवाड़ा के शिक्षक,मनीष कुमार जैन (तारण) जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हड़ाई में (माध्यमिक शिक्षक) के रूप में पदस्थ है, आपके द्वारा बेटी बचाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, पॉलिथीन मुक्त शहर, योग करें निरोग रहे, एवं अन्य विषयों पर अनेक कविताओं का सृजन किया गया, साथ ही साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मंच में, हमेशा अपनी प्रस्तुति देते हैं, दिनांक 28 नवंबर 2023 दिन मंगलवार को प्रातः है 7:15 पर आकाशवाणी केंद्र छिंदवाड़ा(102.2.MH) पर कार्यक्रम शब्द चित्र में, अपना काव्य पाठ करेंगे, इसके पूर्व आपके द्वारा, मतदाता जागरूकता, समग्र स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ अभियान, के अंतर्गत काव्य पाठ का प्रसारण हो चुका है, समस्त श्रोताओ ने आकाशवाणी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम को सुना गया।
