विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 24 घंटे संचालित है जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम मतदाता प्राप्त कर सकते हैं निर्वाचन संबंधी जानकारी ============================================== कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने के लिये ई-दक्ष केन्द्र में जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24X7 चालू है जिसका टेलीफोन नंबर 07162-243421 है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प ने बताया कि इस जिला स्तरीय निर्वाचन कंट्रोल रूम में 6 कर्मचारियों की 3 शिफ्टों में डयूटी लगाई गई है।प्रत्येक शिफ्ट में 2 कर्मचारियों की 8-8 घंटे के लिये ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार विधानसभा स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं ।