मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छिंदवाड़ा नगर के चंदनगांव में एक अशासकीय स्कूल के नवीन मतदाताओं व स्टाफ को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये किया गया प्रेरित ============================================= कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सिध्दार्थ पटेल के मार्गदर्शन में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा छिंदवाड़ा नगर के चंदनगांव के पाठाढाना क्षेत्र में एक अशासकीय स्कूल के नवीन मतदाताओं और समस्त स्टाफ को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया । साथ ही आगामी 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की गई।
