बिजली लाईन के मेंटनेंस कार्य के दौरान 6 नवंबर को एक फीडर में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद ================================================== म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली लाईनों का मेंटनेंस कार्य किया जा रहा है तथा 4 नवंबर से प्रारंभ इस कार्य में 8 नवंबर तक 5 फीडरों के क्षेत्र में प्रात: 7 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । कंपनी द्वारा बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है । म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता (शहर संभाग) ने बताया कि 6 नवंबर को नई आबादी फीडर की विद्युत लाईन से जुड़े क्षेत्र पी.जी.कॉलेज, इंद्रपुरी, नरसिंहपुर नाका, नई आबादी, हलदुलकर, जैन मंदिर, सिवनी प्राणमोती रोड, गणेश कॉलोनी, संकट मोचन, होटल अभिमन्यु, खुशी रजवाडा लॉन, स्टेट बैंक कॉलोनी, गिरजादेवी कॉलोनी, कन्या शिक्षा परिसर, पॉलीटेक्निक कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, एस.पी.ऑफिस, श्रीवास्तव कॉलानी, रामबाग, इंदिरा नगर, श्रीवास्तव कॉलोनी, कृष्णा मंदिर, पूजा शिवी लॉन व सिवनी प्राण मोती आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
