2 ग्रामों व एक नगर में स्वीप प्लान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिये किया गया प्रेरित =============================================== छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 125-सौंसर और 128-पांढुर्णा में स्वीप प्लान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 125-सौंसर के ग्राम बेरडी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 128-पांढुर्णा की ग्राम पंचायत बंधान में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिये विभिन्न गतिविधियों और पांढुर्णा नगर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा की राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम मगज में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर व नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सभी को मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई ।