ऐसे हो हमारे स्कूल कार्यक्रम पर जब अपनी बात रखनी चाही तो राजीव की डायरी और इस डायरी के लेखक को धन्यवाद देना तथा मोबाइल वाणी टीम का आभार करना चाहुंगी क्यों की राजिव की डायरी के माध्यम से एक ज्वलंत समस्या पर ध्यानाकर्षण किया की ऐसे हमारे स्कूल।तो आज हम बात करेंगे पांढुर्णा जिले के सौसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामाकोना के स्कूल की जो चुनाव आने का इंतजार करते रहता है । जी हां इस ग्राम में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला की जर्जर छत पर चुनाव के समय ही पन्नी डालकर तैयार किया जाता है ।
