जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक का आयोजन 5 अक्टूबर को ========================================================== जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल जया जेवियर (से.नि.) ने बताया कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई है । जिसमें पूर्व सैनिकों/विधवाओं/आश्रितों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा । उन्होंने छिन्दवाड़ा जिले के पूर्व सैनिकों/विधवाओं/आश्रितों को सुचित किया है कि अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदनों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 4 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करें ।
