*एडवांस योग शिविर समापन अवसर पर राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्रों का सम्मान* अमरवाड़ा- नगर के मंगल भवन में चल रहे एडवांस योग शिविर का आज 1 अक्टूबर 2023 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन के परतेती, वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सेवानिवृत शिक्षक दादूराम जंघेला, हायर सेकेंडरी स्कूल खिरेटी प्राचार्य नर्मदाप्रसाद जैन, जिला योग संघ सचिव सतीश मालवी, विकासखंड खेल प्रभारी के.बी.वर्मा, जिला युवा प्रभारी सत्येंद्र सूर्यवंशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक नगर कार्यवाह सौरभ जैन, एवं राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्रों के अभिभावकों की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ। विगत 29 सितंबर से चल रहे निशुल्क योग शिविर में प्रतिदिन प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक योग प्रशिक्षक दादूराम जंघेला, जनअभियान परिषद से मेन्टर्स योग प्रशिक्षक राजेश तिवारी, योगाचार्य देवीप्रसाद डेहरिया द्वारा विशेष रूप से स्कूली बच्चों को योगासनों, प्राणायाम, व्यायाम एवं योग यज्ञ चिकित्सा का प्रशिक्षण कुशलता पूर्वक प्रदान किया गया। प्रतिदिन बहन खुशबू विश्वकर्मा द्वारा प्रार्थना एवम सुमधुर गीतों का आनंद बच्चों को मिलते रहा। जहां योग प्रशिक्षक तनय राय, महेश यादव, दीपक ठाकुर द्वारा प्रतिदिन सूर्य नमस्कार योगिंग जॉगिंग का अभ्यास संगीत में संपन्न कराया गया। एडवांस योग कैंप के साथ ही आगामी 12 से 13 अक्टूबर को महेश्वरी भवन इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए बच्चों की जिला योगासन प्रतियोगिता भी संपन्न कराई गई। जिसमें मिनी 14 वर्ष आयु वर्ग में आर्यन आलोक, अनुराग, रिंकू, कृष्णकुमार सभी उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा जूनियर 18 वर्ष शरद, आराध्या नवदीप स्कूल तरुण उत्कृष्ट विद्यालय, मोहन हायर सेकेंडरी स्कूल हिर्री, देशराज पवार नवीन जवाहर छिंदवाड़ा, सीनियर वर्ग में यज्ञीय वसंत, ऋतुराज देवराज, राजकुमार चयनित हुए। योगासन प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के साथ ही एडवांस योग शिविर का समापन अमरवाड़ा नगर के *राष्ट्रीय प्रतिभावान छात्र एवं अभिभावकों का सम्मान कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ* समापन अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र मोहित जगत प्रसाद चंद्रवंशी, ओम वरुण मिश्रा, यज्ञीय घनश्याम यादव, ललित प्रेमचंद सिंगोतिया, बसंत दुल्हन शाह धुर्वे, तरुण लक्ष्मण डेहरिया, देशराज प्रभुदास पवार, वेदांत नर्मदाप्रसाद जैन, मालिक विनोद यादव, तिकांश ललितकुमार डेहरिया, देवराज बीरबल वेलवंशी, अंबिका फकीरचंद राय, विशाल अशोक सोनी, नकुलदेव नन्हेलाल यादव, एवम कुलदीप हीरालाल जंघेला को पतंजलि योग परिवार अमरवाड़ा एवं जिला पतंजलि योग समिति छिंदवाड़ा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कुशल योग प्रशिक्षक संदीप सोनी द्वारा किया गया अंत में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार योगाचार्य विनोद यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं छात्र अभिभावकों का आभार प्रदर्शन किया गया।