शासकीय आई.टी.आई.हर्रई में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 24 आवेदक चयनित ========================================================== जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि शासकीय आई.टी.आई.हर्रई में मुंद्रा सोलर प्रायवेट लिमिटेड कच्छ गुजरात द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया । इस प्लेसमेंट ड्राइव में 44 आवेदकों का पंजीयन किया गया तथा कंपनी के प्रतिनिधि श्री योगेन्द्र चौहान द्वारा 24 आवेदकों का मशीन ऑपरेटर पद के लिये चयन किया गया । इस प्लेसमेंट ड्राइव में शासकीय आई.टी.आई. के प्रशिक्षण अधिकारी श्री चंद्रभान उईके, टी.पी.ओ.श्री नवीन माहोरे और अन्य स्टाप का सहयोग रहा ।