भारतीय डाक विभाग द्वारा "हर घर तिरंगा अभियान 2.0" के अंतर्गत इस वर्ष भी राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराये जा रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय मूल्य गत वर्ष की भांति 25 रूपये प्रति ध्वज निर्धारित किया गया है । अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा संभाग ने सभी से अनुरोध किया है कि इस अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए राष्ट्रीय ध्वज को अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त करें ।