ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उडद के प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत स्लॉट बुकिंग के लिये 31 जुलाई अंतिम दिवस शेष ========================= वर्ष 2023 व विपणन वर्ष 2023-24 में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा उपार्जन के लिये नियत तिथि 31 जुलाई 2023 में वृद्धि कर 7 अगस्त 2023 नियत की गई है। जिन किसानों का उपार्जन शेष है, उनके स्लॉट बुकिंग के लिये अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 नियत की गई है। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने कृषकों से अपील है कि पंजीकृत कृषक 31 जुलाई 2023 तक स्लॉट बुकिंग कर अपनी उपज का निर्धारित खरीदी केन्द्र पर जाकर विक्रय कर सकते हैं।