मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से प्रांजली मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले की जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोडी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा6वीं में प्रवेश के लिये आगामी 20 जनवरी 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है । इस परीक्षा के लिये वेबसाईट www.navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/Registration के माध्यम से आगामी 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है । जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोडी की प्राचार्य श्रीमती व्ही.एस.जोशी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिये कक्षा 5वी में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें नजदीकी साईबर कैफे से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । उन्होंने पालकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों का अधिक से अधिक ऑनलाईन आवेदन करायें । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
