*अमरवाड़ा जैन समाज और* *नगर वासियों ने कर्नाटक में* *मुनि श्री काम कुमार नंदी जी की हत्या के विरोध में मौन रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *जैन समाज के साथ अमरवाड़ा के गणमान्य नागरिक राजनीतिक पदाधिकारी और हिंदू संगठन रहे मौजूद* *मुनि श्री के हत्या आरोपियों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की मांग* *अमरवाड़ा* - सकल जैन समाज अमरवाड़ा ने कर्नाटक में आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी जी महाराज की हत्या के विरोध में अमरवाड़ा सकल जैन समाज और नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा मोहन रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार छवि पंत को ज्ञापन सौंपा गया वही जैन समाज के परम संरक्षक देवेंद्र कुमार जैन अध्यक्ष अमित जैन और व्यापारी मंडल के अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया कि मौन रैली में अमरवाड़ा नगर के सभी हिंदू संगठन के साथ सामाजिक संस्थान और नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों ने अपना सहयोग प्रदान किया है साथ ही मांग की है कि मुनि श्री के हत्या के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए *रैली में रहे मौजूद* जैन समाज द्वारा निकाली गई मौन रैली मैं सकल जैन समाज के साथ अमरवाड़ा नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि जिनमें वरिष्ठ एडवोकेट और राम मंदिर समिति के निर्माण समिति के अध्यक्ष अशोक तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, वर्तमान पार्षद श्रीमती नविता चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद चौरसिया, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, श्री राम मंदिर के पंडित भूपेंद्र मिश्रा, श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष नेमा, गरबेटा पर्वत शिव धाम समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यगणेश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नवीन जैन, वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण साहू, पार्षद गण श्रीमती सुरक्षा जैन, राजकुमार वरकडे, अर्पित लाला, राजेश अहिरवार, पूर्व पार्षद रज्जू ग्रीन, सतीश नामदेव, चंदन ठाकुर, सुनयन सूर्यवंशी, के साथ अमरवाड़ा सकल जैन समाज महिलाएं बच्चे युवा मौजूद रहे
