चांद नगर में नैनो उर्वरक उपयोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान सभा संपन्न ========================================================== जिले के विकासखंड चौरई के चांद नगर में ईफको कंपनी की नैनो उर्वरक उपयोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान सभा संपन्न हुई। कार्यक्रम में इफको के विभिन्न उत्पादों की जानकारी के साथ ही इफको कंपनी द्वारा तैयार की गई नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग करने के तरीके और उसके महत्व के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई तथा कृषकों से मक्का फसल में नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का उपयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, सह संचालक आँचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र चंदनगांव डॉ.विजय पराडकर, इफको कंपनी के राज्य स्तरीय प्रबंधक श्री राजेश पाटीदार और प्रतिनिधि सुश्री ज्योति शुक्ला, श्री सागर पाटीदार व श्री आर.के.मिश्रा, जबलपुर प्रतिनिधि श्री अनिल बिडला, सिवनी प्रतिनिधि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश पाटिल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
