कृषि विभाग की 4 योजनाओं के अंतर्गत सिंचाई यंत्र क्रय करने लिए जिले के कृषकों से अनुदान पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित ========================================================== कृषि विभाग द्वारा 4 योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर सिंचाई यंत्र क्रय करने लिए कृषकों से अनुदान पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं । जिले के किसान आगामी 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 31 जुलाई तक कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल https://dbt.mpdage.org पर अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं । पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध एक अगस्त 2023 को लॉटरी सम्पादित की जायेगी। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत स्प्रिंकलर सेट व ड्रिप, राष्ट्रीय मिशन ऑन ईडिबल ऑइल तिलहन के अन्तर्गत स्प्रिंकलर सेट, पम्प सेट (डीजल/विद्युत) व पाईप लाईन सेट, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा दलहन के अन्तर्गत स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन व पम्प सेट (डीजल/ विद्युत) और खाद्य एवं पोषण सुरक्षा टरफा के अन्तर्गत स्प्रिंकलर सेट व पाईप लाईन के लिए अनुदान पर सिंचाई उपकरण क्रय सकते हैं । किसानों को आवेदन करते समय पंजीयन के लिये आधार कार्ड, बी-1, अनुसूचित जाति/जनजाति के जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज लाना आवश्यक है । उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित योजनाओं के अंतर्गत सिंचाई उपकरण क्रय करने के लिये समय सीमा में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करें ।
