चौरई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ========================================================== नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय‌ एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के शासकीय कलापथक दल द्वारा गत दिवस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरई में योगाभ्यास कराया गया। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान, तंबाकू निषेध दिवस और अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी स्कूल चौरई के प्राचार्य श्री सोनी, सभी शिक्षकगण, विद्यार्थीगण व आम नागरिक सम्मिलित हुये । कार्यक्रम का संचालन प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल द्वारा किया गया ।