शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में कक्षा 6वी व 7वी में रिक्त सीटों के लिये दिव्यांग छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित ======================================== शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 6वी व 7वी में रिक्त सीटों के लिये दिव्यांग छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । प्रवेश की इच्छुक पात्र छात्रायें आगामी 22 मई तक कार्यालयीन समय में अपने आवेदन पत्र संस्था में जमा कर सकती हैं। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दिव्यांग छात्राओं के लिये कक्षा 6वी में अनुसूचित जनजाति की 2 व एक अन्य वर्ग की तथा 7वी में अनुसूचित जनजाति की 2 सीटें रिक्त हैं । ऐसी छात्रायें जो पूर्व कक्षा में उत्तीर्ण हैं, वे निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं ।
