मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,माह के प्रथम कार्य दिवस पर आज राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत के गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्ट्रेट प्रांगण में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शासकीय कला पथक दल के साथ राष्ट्र-गान 'जन गण मन' एवं राष्ट्र-गीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
