मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पातालकोट व पंचवेली एक्सप्रेस को सिवनी तक अवश्य बढ़ा दिया गया है। लेकिन इसके बाद छिंदवाड़ा से भोपाल, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कुछ हद तक परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि जिस दिन से यह गाड़ी से अनीता शुरू हुई है। उसी दिन से रोजाना गाड़ी 50 मिनट से लेकर 1 घंटे तक देरी से छिंदवाड़ा पहुंच रही है। जिस वजह से छिंदवाड़ा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।