मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के संतरा अंचल में स्थित विश्वप्रसिद्ध जामसावली मंदिर का अब जल्द ही कायाकल्प होने वाला है प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर जाम सावली में हनुमान लोक निर्माण की घोषणा की गई जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा मिलकर विकास कार्य किया जाना है इस घोषणा के साथ ही मंगलवार को दिल्ली और भोपाल के बोर्ड सहित पर्यटन विकास कार्यो के लिए प्रारंभिक नख्शा तैयार किया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।