मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश अधिकारी ,कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में जिले के सभी परिषद कर्मचारी संगठनों ने अपनी एकता दिखाई स्थानीय कलेक्ट्रेट मैदान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की।इस दौरान प्रदेश सरकार को सीधी चेतावनी दी। दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रदर्शन के उपरांत जिले भर के 5000 से अधिक अधिकारी कर्मचारी पेंशन संवैधानिक रैली निकाली। शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। रैली में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और एक ही मांग पुरानी पेंशन जैसे नारे लगाए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
