मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन संयुक्त कर्मचारी अधिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश गोंडाने की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम जिला प्रभारी अरविंद भट्ट के संचालन करते हुए कहां की प्रांतीय आह्वान पर विगत प्रथम चरण में 29 मार्च को संपूर्ण मध्यप्रदेश में विकासखंड स्तर पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था। वहीं आज द्वितीय चरण में 16 अप्रैल को जिला स्तर पर कर्मचारी अधिक संख्या में पहुंचकर पेंशन की मांग को लेकर रैली निकालेगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।