मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा से जबलपुर तक ट्रेन में जाने का सपना एक बार फिर पूरा होता नजर आ रहा है। दरअसल अब उम्मीद जताई जा रही है कि 24 अप्रैल को रीवा से इतवारी ट्रेन वह छिंदवाड़ा से नागपुर तक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकते हैं। रेलवे सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा के दौरे पर संभावित है। रीवा में पंचायत राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसी दौरान ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।