महाराणा प्रताप जयंती पर पूर्व घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर 22 मई को सामान्य अवकाश घोषित ========================================= राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 दिसंबर 2022 को जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुये 22 मई 2023 को महाराणा प्रताप जयंती पर पूर्व घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है । इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।