मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रविवार सुबह से बादलों की मौजूदगी और शाम को जिले भर में हुई तूफानी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन सोमवार को मौसम साफ होते ही तपन का एहसास हुआ। अधिकतम पारा 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि बीते 24 घंटों में 5 डिग्री उठना है ।वहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।लेकिन दोपहर बाद बादलों की हलचल कहीं कहीं देखने को मिल सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।