मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, वरिष्ठ नागरिक महा मंच की बैठक मंगलवार को दोपहर में कलेक्टर परिसर स्थित सुविधा केंद्र में आयोजित की गई। जिसमें अप्रैल माह में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर महा मंच के संरक्षक प्रेमशंकर सोनी ने मानव अधिकार संगठन द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाने पर अभिनंदन किया गया वही महामन के संस्थापक जय शंकर शुक्ला ने सभी सदस्यों को विगत दिनों गृहमंत्री को 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया इसके संबंध में जानकारी सदस्यों को दी गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
