मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित प्रस्फुटन समितियां एवं नवांकुर संस्थाएं के सदस्यों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में माननीय जितेंद्र जामदार जी, भोपाल से एवं बालाघाट के जिला समन्वयक श्री कुलदीप ठाकुर जी, छिन्दवाड़ा से जिला समन्वयक श्री पवन सहगल जी, विकासखंड परासिया आगमन हुआ। समिति एवं नवांकुर संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा जोरदार भव्य स्वागत किया गया। जिसमें परासिया के विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर जी एवं बिच्छुआ ब्लॉक के समन्वयक श्री दीपक गेडाम जी एव विसडम स्कूल के संचालक महोदय हेमंत शर्मा जी एव्ं स्टाफ़ एवं मेंटर्स राजेश डेहरिया, मोहम्मद अबरार खान, शैलेन्द्र राय, शंकरराम प्रजापति, श्रीमती नमिता सिंह, रुपेश सूर्यवंशी संतोष भलावी, एमएसडब्ल्यू की छात्रा प्रतिमा उइके, ऋषिका सिंह, दुर्गा देशमुख, शालिनी आरसे, छेदीलाल वर्मा, बलकरण यदुवंशी, राहुल यदुवंशी, मुकेश बेलवंशी, अस्मत खोबरे, नन्हेराम गोहिया, उज्जवल नागवंशी की मुख्य रुप से उपस्थिति में रही। माननीय जामदार जी के द्वारा विकास के काम को आगे बढ़कर करने हेतु सभी लोगों को प्रेरित किया गया और शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हरेक व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। हर युवा और ग्राम-नगर की जनता को अपने क्षेत्र के विकास हेतु तत्पर रहकर काम करने का मूलमंत्र भी बताया। ताकि सभी लोग शासन द्वारा संचालित विकास अभियान में सहयोगी बनकर जन-जन के हित में काम कर सकें, और सभी व्यक्ति को शासन से लाभ मिल सके। इस प्रकार से सभी कार्यकर्ताओं व सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हुए, माननीय जितेंद्र जामदार जी ने सबको संबोधित किया और शासन के कार्यों का सहयोगी बनने की बात रखी। इस कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के मेंटर्स, सदस्य-कार्यकत्ताओं ने आगे बढ़कर श्री जामदार जी का रपुष्प गुच्छ भेंट करके भव्य स्वागत किया। इस प्रकार कार्यक्रम संपन्न किया गया।