छिंदवाड़ा के ग्राम सिंगोड़ी में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी होली के महोत्सव पर रंग पंचमी कार्यक्रम के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मेले में होली के प्रथम दिन से प्रतिदिन भंडारा आयोजित किया जाता है जो विगत 5 दिन तक चलता है। उक्त भंडारे में छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से भी भक्तगण पधारते हैं, और प्रतिदिन भोजन के रूप में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं
