छिंदवाड़ा जिले में फरवरी माह के आखिरी दिनों में शुरू हुई गर्मी का एहसास मार्च में ज्यादा देखने को मिला है। मार्च के पांचवें दिन मौसम ने करवट बदली और आसमान में घने बादल छा गए हैं ।हल्के बादलों की मौजूदगी से तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई है। तीखी धूप से लोगों को राहत जरूर मिली है, किंतु उमस से लोग खासे परेशान भी हुए हैं ।वहीं रात का तापमान 2 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री पहुंच गया है।