अनेक लोग हुए शामिल। *जिले के विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा के विकासखंड हर्रई के 5 ग्रामों में विकास यात्रा संपन्न* जिले के विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा के विकासखंड हर्रई में विकास यात्रा ग्राम बटकाखापा से प्रारंभ हुई जो ग्राम चिलक, ओझलढाना और ग्राम चुरीखुर्द से होते हुये ग्राम सामरडोह पहुंची । विकास यात्रा के दौरान ग्राम बटकाखापा में आयोजित सभा में ग्राम बटकाखापा, बिछुआ, टाटीघाट व सालेबरू, ग्राम चिलक में आयोजित सभा में चिलक, बाघी, बालुसार, भौण्ड, दिग्दहार, खिरकीघाट, मढी, निकाही, चारगांव, पाण्डो, घेरीबकोडी, कौडिया, ऊंचाखेडा, रावलघोंदी व लोहाझिरी, ग्राम ओझलढाना में आयोजित सभा में ग्राम ओझलढाना, पाठाघाट ध्यानिया, मोहरिया व करेली, ग्राम चुरीखुर्द में आयोजित सभा में ग्राम चुरीखुर्द, मलपानी, कोहपानी, चुरीकला व कछार और ग्राम सामरडोह में आयोजित सभा में ग्राम धौखेडा, सामरडोह, कुण्डली, मटिया, बालबुड्डी व खाजरवानी के ग्रामवासी शामिल हुये। सभा के दौरान हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करने के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन किया गया व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । विकास यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि *श्रीमती कामिनी शाह श्री उत्तम ठाकुर, रामनारायण परतेती, मनोज नेमा, बटकाखापा मंडल अध्यक्ष, सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एव सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी*, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें और ग्रामीणजन मौजूद थे।
