*भगवान भोलेनाथ का विवाह धूमधाम से संपन्न अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह जी ने समिति को ₹5000 की राशि प्रदान की* अमरवाड़ा नगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर स्थल से युवा समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई जो कि नगर भ्रमण करते हुए मंदिर स्थल पर पहुंचकर शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ *क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश शाह की ओर से आयोजन समिति को 5000/ की नगद राशि* नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद चौरसिया ने प्रदान की इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा,नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश साहू, नगर भाजपा उपाध्यक्ष सचिन जैन, रवि साहू, मनोज सराठे, सुनील जैन,सुमेरचंद साहू,संजय जैन, मोती साहू, मोनू चौरसिया,अभय चौरसिया,अनमोल साहू,सहित हजारों श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।समिति द्वारा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।
