आज पूरा देश धूमधाम से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मना रहा है। मुगलों के विरुद्ध लोहा लेने वाले शिवाजी महाराज का जन्म आज ही के दिन सन 1630 मे हुआ था। इन्होंने पश्चिम भारत मे मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। शिवाजी बचपन से ही बुद्ध चातुर और शूरवीर थे।वे बचपन से ही उनके गुरू रामदास और माता जीजाऊ के मार्गदर्शन पर चलकर ही हिंद स्वराज की और अग्रसर होकर मुगलों से लोहा लेते रहे।बचपन से उनके गुरू और माता की शिक्षा से हिन्दवी स्वराज स्थापित किया। आज पूरा देश 393 वी जयंती मना रहा है।आज हमारे साथ गांधी व लोहिया वादी विचारक डाॅ. अनुप सिंह के साथ विशेष बातचीत कर मोबाइलवाणी के माध्यम से जानकारी साझा की।