छिन्दवाडा जिले के विकासखण्ड सौंसर के मोहगांव में स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग विश्वप्रसिद्ध पुरातन है।कई लोगों की मान्यता है कि साढे बारह ज्योतिर्लिंग मे से आधा ज्योतिर्लिंग यही है। संतराचल की वादीयो मे उत्तर दक्षिणी ध्रुव पर स्थित यह शिवालय पूरातण है। इसका धर्म ग्रंथों में भी जिक्र मिलता है। बडी संख्या में यहा महाकाल के भक्त पहुचकर अपनी आस्था व इस अद्भुत ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे है। आज हमारे साथ संस्थान के पूर्व अध्यक्ष व डाॅ. गोपाल कुमार वंजारी ने मोबाइलवाणी से बातचीत कर इसके महत्व और महाशिवरात्रि पर इसका पूरातण महत्व साझा की।
