मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में होली पर्व पर जबरदस्त चंदा वसूली करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का डंडा चलेगा। वहीं बुधवार को शांति समिति की बैठक में महाशिवरात्रि पर्व और होली को लेकर महत्वपूर्ण अधिकारियों और समिति के सदस्यों की मौजूदगी में लिए गए हैं। जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान एसपी विनायक वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान तामिया मार्ग पर शाम 5बजे के बाद शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
