मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में रबी विपणन वर्ष 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि रखी गई है। किसानों के लिए 28 फरवरी तक पंजीयन किया जा सकता है। किसान भाई अपने मोबाइल से या घर बैठे पंजीयन करा सकते हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने कहा कि, किसान स्वयं के मोबाइल अथवा कंप्यूटर से भी पंजीयन निर्धारित लिंक पर जाकर ग्राम पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र या जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र में जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
