मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों राशन दुकान समय पर नहीं खुलने से लोग खासे परेशान हो रहे हैं साथ ही राशन दुकान में 3 दिन के अंदर यह दूसरी लापरवाही की घटना सामने आए हैं। रविवार को सुबह 8 बजे से राशन दुकान के बाहर हितग्राहियों की भीड़ लगी रही हैं। लेकिन दुकान में ताला लटका रहा वहीं वार्ड पार्षद ने विरोध जताने के बाद 11 बजे करीब दुकान खोल कर राशन का वितरण किया गया है। सरकारी समिति के संघर्ष की हड़ताल के चलते अनोखी शुरुआत की देरी से हुई है। राशन दुकानों के चक्कर काटने को मजबूर है। लेकिन शुक्रवार को उसके पहले वार्ड नंबर 6 की राशन दुकानों में निर्धारित समय में 1 घंटे दुकान खुली है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
